🔥 TRENDING Sacred Forest Remnants in Virdi Echo P... Goa residential property prices jump 6... 53-year-old elephant Joymoti airlifted... Assam CM Hails Resumption of Imphal‑Gu... 52nd Lt. H. Bosii Memorial Trophy Tour... Manipur Holds Ceremony to Honor Weight...
23 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए एकतरफा अनारक्षित ट्रेन का संचालन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 10:10 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच चलेगी ट्रेन संख्या 04202, कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

लखनऊ। उत्तर रेलवे ने UPPSC-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 23 अगस्त 2026 को एकतरफा अनारक्षित विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04202 लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रवाना होगी। ट्रेन 23 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे लखनऊ स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन उत्तरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन, कुंडा हरनामगंज और परसीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। उत्तर रेलवे ने UPPSC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा रेलवे पूछताछ वेबसाइट देखी जा सकती है।
📲Get App