🔥 TRENDING Jammu & Kashmir High Court Upholds Wom... J&K Govt Urges Professionalism, Cautio... Jammu & Kashmir Government Withdraws P... जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस... Indore Water Crisis Meeting Marred by... Digvijay Singh alleges some groups are...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: दखिना टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, चालक-परिचालक की मौत

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 16 Oct 2026, 07:53 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: दखिना टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, चालक-परिचालक की मौत

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: दखिना टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, चालक-परिचालक की मौत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दखिना (शेखपुरा) टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे टोल प्लाजा के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार चालक तथा परिचालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
200 मीटर दूर जाकर गिरे सिलेंडर, मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही गाड़ी के पीछे लदे भारी-भरकम ऑक्सीजन सिलेंडर हवा में उछलकर करीब 200 मीटर दूर तक सड़क पर जा गिरे. सिलेंडरों के गिरने और जोरदार आवाज के बाद टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
📲Get App