🔥 TRENDING চোপড়া ব্লকের হাপতিয়াপঞ্চায়েতের চিতল... Sikkim Governor Calls for Eco‑Friendly... Sikkim Adventure Tourism Fest Conclude... Mizoram CM Reviews ₹414-Crore Aizawl T... Canadian Man Shares Post‑Diwali Air Qu... Amritsar: Gold Transaction Clash Claim...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखनऊ में ₹4000 का पेट्रोल कार में भरवाकर भागे, VIDEO:सेल्समैन को 500 मीटर घसीटा, धक्का देकर गिराया; कार पर अधिवक्ता लिखा था

✍️ Reporter: ashif 🗓 09 Nov 2026, 07:36 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुल्तानपुर रोड के G.S. Filling Station पर पेट्रोल भरवाकर एक कर्मचारी को एक किलोमीटर तक हाईवे पर घसीटा जाता है, वह PGI के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।

अपराधियों को मिट्टी में मिलने का दावा करने वाली बाबा की सरकार में अगर रात के अंधेरे में चंद सौ रुपयों के लिए किसी मेहनत-मजदूरी करने वाले कर्मचारी इस तरह घसीटा जा सकता है, तो मान लीजिए कि उत्तर प्रदेश में कानून का खौफ सिर्फ विज्ञापनों और भाषणों तक ही सीमित रह गया है।
लखनऊ में पेट्रोल पंप पर कार की टंकी फुल कराने के बाद बदमाश बिना पैसे दिए फरार हो गए। सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार सवार उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गए। इसके बाद उसे सड़क पर धक्का देकर भाग निकले।
सड़क पर गिरने से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिस कार से इस तरह पेट्रोल की लूट की गई, उस पर आगे की तरफ ‘अधिवक्ता’ लिखा था।

घटना रविवार तड़के करीब 4:19 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। पेट्रोल पंप संचालक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार के नंबर के आधार पर जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई है।
कर्मियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप के नोजल नंबर-5 पर काले रंग की कार आकर रुकी थी। कार सवार ने करीब 4 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद कर्मचारी सत्यनाम ने भुगतान मांगा तो चालक उसे पेमेंट करने का झांसा देकर बातों में उलझाने लगा।

स्वाइप मशीन लेकर कार की खिड़की तक पहुंचा था कर्मचारी

पंप के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सत्यनाम स्वाइप मशीन लेकर कार की ड्राइवर साइड वाली खिड़की पर पहुंचा। करीब 4:21 बजे उसने भुगतान के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तभी चालक ने अचानक कार दौड़ा दी। खुद को बचाने और कार रोकने की कोशिश में सत्यनाम खिड़की से लटक गया। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे घसीटते हुए हाईवे पर करीब 500 मीटर तक ले गया। इसके बाद कर्मचारी को सड़क पर धक्का देकर आरोपी भाग निकले।

लहूलुहान हालत में सड़क पर मिला कर्मचारी

कार के पीछे दौड़े पंप के अन्य कर्मचारियों को कुछ दूरी पर सत्यनाम बेहोशी की हालत में मिला। उसके शरीर से खून बह रहा था। साथी कर्मचारी उसे गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पेट्रोल पंप मैनेजर ने गोसाईंगंज थाने में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ शिकायत दी है। वारदात पंप पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सुल्तानपुर रोड और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगीं

डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि गोसाईंगंज स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 4:20 बजे कार सवारों ने 4 हजार रुपए का पेट्रोल भराया और बिना भुगतान किए भागने लगे। सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ घटना हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
📲Get App