🔥 ट्रेंडिंग नाना पाटेकर का निधन; पुत्र गोवा अस्पता... मिड‑डेली ने जारी किया 2026 दिल्ली‑गोवा... मैं किसी दल का प्रत्याशी नहीं, जनता का... मणिपुर के किसानों की आय बढ़ाने और जलवा... अमृतसर में ट्रेन से टकरा कर 60 वर्षीय... बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 3 ...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने 'भारत टैक्सी' एवं 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का किया शुभारंभ
स्थानीय

लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने 'भारत टैक्सी' एवं 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का किया शुभारंभ

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 24 सित. 2026, 08:07 AM 👁 58
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने लखनऊ में 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' के ई-पोर्टल, 'उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप' और UPCDC मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 'भारत टैक्सी' के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

लखनऊ में आज आयोजित एक कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने 'भारत टैक्सी' एवं 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित व समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 'उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप' और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान 'भारत टैक्सी' एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मोहोल ने 'भारत टैक्सी' के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।

श्री मोहोल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज भारत की समृद्धि का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
📲Get App