रक्षा
लखनऊ में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की सतर्कता से जुड़े अभ्यास का अवलोकन किया। इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों, प्रशासन और नागरिक सुरक्षा विभाग की तैयारियों को परखना तथा आपसी समन्वय को मजबूत करना है। अभ्यास के माध्यम से ब्लैक आउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक सुरक्षा, जन-जागरूकता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक सुरक्षा, जन-जागरूकता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।