🔥 TRENDING चकरभाठा में मदद के बहाने मोबाइल चोरी क... बिलासपुर में स्वर म्यूजिक झांकी ने सोश... ઇલેક્ટ્રિક બાઇકમાં બ્લાસ્ટ, 3 કાર અને... CJP members Saurav Das and Ashutosh Ra... GRAP restrictions expected in Delhi to... बागेश्वर धाम में ऑटो रिक्शा चालकों के...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 03:47 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को UP-STF और लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया। उसके साथ 50 हजार के इनामी रश्मि दुबे और चालक दानिश भी पकड़े गए। तीनों पर हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर को हत्या का मुकदमा दर्ज था।

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश भी फरार चल रहे थे, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तीनों को नागपुर पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने दबोच लिया है।

बता दें कि 9 अक्टूबर 2026 को हजरतगंज थाने में वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि शिवा शर्मा की हत्या में श्रद्धा दुबे मुख्य आरोपी है। घटना के बाद से श्रद्धा अपनी बहन और साथी के साथ फरार चल रही थी। बीच में उसकी लोकेशन नेपाल में मिलने का भी दावा किया गया था।

फरारी के चलते पुलिस कमिश्नरेट ने तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम और गैर-जमानती वारंट जारी किया था। लगातार तलाश के बाद 20 अक्टूबर को यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नरेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है। श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को इस हत्याकांड की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। अब पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
📲Get App