लाख की लागत से रामगढ़ में बनेगा रींगस खाटूश्याम मंदिर की तर्ज पर भव्य तोरण द्वार, विधायक सुखवंत सिंह ने किया निरीक्षण, आधे से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा

रामगढ़। कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर के समीप 80 लाख रुपए की लागत से भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जवाहर तनेजा के साथ निर्माणाधीन तोरण द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से जांचा और संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य पूरा करने की बात कही।
दरअसल, विधायक सुखवंत सिंह की अनुशंसा पर नगर पालिका की ओर से खाटूश्याम मंदिर मार्ग पर इस भव्य तोरण द्वार का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। करीब 80 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस तोरण द्वार का आधे से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसकी खास बात यह है कि इसका स्वरूप रींगस स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर के भव्य तोरण द्वार की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रामगढ़ कस्बे में भी दूर से दिखाई देने वाला आकर्षक और भव्य तोरण द्वार नजर आएगा। धार्मिक आस्था से जुड़े इस निर्माण से खाटूश्याम मंदिर मार्ग की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। विशेष रूप से प्रत्येक एकादशी और अन्य धार्मिक अवसरों पर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह तोरण द्वार आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कस्बे में प्रवेश करते कीही भव्य तोरण द्वार के रूप में धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, बगड़ तिराया मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, मंदिर कमेटी के सदस्य एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।