🔥 ट्रेंडिंग शाहजहांपुर: अर्नव चक्रवात और पश्चिमी व... ગુજરાત ગ્રામ પંચાયત ચૂંટણી ૨૦૨૬: ચૂંટણ... जबलपुर में युवा संगम रोजगार मेले में 6... डगराकुआँ में अवैध रेत भंडारण को नष्ट क... सिकंदरा चौराहे पर वाहनों का लगा लंबा ज... ग्वालियर में ऑटो रिक्शा और माल वाहनों...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 28 अक्टू. 2026, 07:10 PM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का मार्च, कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने की कोशिश की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्ष की राजनीति पर निशाना साधते हुए अपने अभियान को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा।

लाल किले के निकट से शुरू होकर टाउन हॉल तक जाने वाली इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने राजधानी में अपना राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्ष की रैली से पहले आयोजित हुआ, जिससे राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
📲Get App