🔥 ट्रेंडिंग प्रयागराज के प्रबुद्ध सम्मेलन में दो य... कर्नाटक शुगरकैन एमएसपी विवाद: फैक्टरी... कर्नाटक में राजनीतिक संघर्ष बढ़ा, जाँच... सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत चुनाव... जोधपुर के स्कूलों में दिवाली अवकाश 4 न... रजस्थानीं सांभर झील में फ्लेमिंगो का प...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*लोक संस्कृति की थाप पर झूम उठा जैसलमेर, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा की चमक*

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 03 नव. 2026, 10:31 AM 👁 45
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*लोक संस्कृति की थाप पर झूम उठा जैसलमेर, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा की चमक*
जैसलमेर 02 नवम्बर । राजस्थान युवा बोर्ड राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर व जिला युवा अधिकारी माय भारत जैसलमेर के तत्वाधान में लोक संस्कृति की रंगीन छटा, सुरों की मधुरता, शब्दों की संवेदनशीलता और कला की सृजनात्मकता से सुसज्जित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने न केवल युवाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और युवा रचनात्मकता के अद्भुत संगम को भी साकार किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश बिस्सा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर, विशिष्ट अतिथि मनीष दवे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर, गोविंदराम वरिष्ठ व्याख्याता डाइट जैसलमेर ,जीवन दान सहायक निदेशक समग्र शिक्षा जैसलमेर व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय जैसलमेर ने की। अतिथियों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की। लोकनृत्य में रेखान समूह ने प्रथम, चेतना समूह ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में मंजू एवं समूह ने प्रथम, रतन कंवर ने द्वितीय तथा ललिता एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
चित्रकला में ट्विंकल जयपाल ने प्रथम, तरुणा ने द्वितीय तथा अरुणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य लेखन में युधिष्ठिर ने प्रथम, रमा सिंह भदौरिया ने द्वितीय तथा ऋषिका पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आरती मिश्रा, रश्मि आचार्य, रेनू व्यास, कन्हैयालाल सेवक, ज्ञानचंद सोनी, आनंद कुमार व्यास, जीवनदान, गोविंदराम, जेठूदान,डॉक्टर उमेश शर्मा, मांगीलाल सोनी व आरती पुरोहित निर्णायक की भूमिका में रहें । कार्यक्रम का मंच संचालन ऋषिका पांडे द्वारा किया गया। माय भारत के स्वयंसेवक ऋषिका पांडे, भारत बामनिया, मुल्तान बामनिया एवं रोशनी घरू सहित सभी स्वयंसेवकों ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App