🔥 TRENDING સાબરકાંઠા, ખેડબ્રહ્મા તાલુકામાં રાધિવા... દિવાળી તહેવારમાં અમદાવાદ, સુરત અને રાજ... Kerala Lottery Samrudhi SM-80 Draws Rs... Revanth Reddy Criticises KTR Over Bear... Telangana CM KCR mocks KT Rama Rao, sa... Telangana expands pilgrim express serv...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

लोक आस्था के महापर्व की गूंज: केरेडारी की 'बड़की पोखर' छठ घाट पर उमड़े भक्त, श्रमदान कर चलाया भव्य सफाई अभियान

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 08 Nov 2026, 02:20 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भक्ति और स्वच्छता का अनूठा संगम: व्रतियों को अर्घ्य देने में न हो कोई असुविधा, इसलिए ग्रामीणों ने खुद संभाली घाट की सफाई की कमान।

* 'छठी मइया' के जयकारों से गूंजा केरेडारी; युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने श्रमदान कर घाट को बनाया भव्य और सुंदर।
केरेडारी (हजारीबाग)
प्रकृति, उपासना और अटूट विश्वास के महान लोक पर्व 'छठ महापर्व' के आगमन से ठीक पहले केरेडारी प्रखंड में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। पर्व को पूरी पवित्रता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, भक्तों और ग्रामीणों ने मिलकर केरेडारी स्थित ऐतिहासिक 'बड़की पोखर छठ घाट' पर एक विशाल और प्रेरक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पूरा इलाका छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा।
श्रमदान से संवारा गया घाट, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह
शुद्धता और स्वच्छता के इस महापर्व पर किसी भी व्रती को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने में कोई कठिनाई न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों ने स्वतः स्फूर्त होकर श्रमदान किया। भक्तों ने पोखर के अंदर और उसके आसपास फैली घास-फूस, कचरों और गंदगी को पूरी तरह से साफ किया। सभी ने मिलकर बड़की पोखर घाट को चमकाते हुए इसे एक स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह व्यवस्थित रूप दिया।
सफाई अभियान में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि लोक आस्था का यह महापर्व हमें स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देता है। ऐसे में छठ घाटों की साफ-सफाई करना और उन्हें सजाना हम सभी का नैतिक और सामूहिक दायित्व है।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस पावन और निष्काम सेवा कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और युवा बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सफाई अभियान के दौरान ऋषिकेश राणा, अयोध्या कुमार, मदन पांडेय, प्रदीप साव, पवन कुमार, सागर राणा, खिरोधर राणा, गणेश राणा, अशोक साव सहित दर्जनों उत्साही ग्रामीण और भक्तगण उपस्थित रहे, जिन्होंने घंटों मेहनत कर इस कार्य को सफल बनाया।
संवाददाता :- आकाश भारती, Need24 News
📲Get App