🔥 ट्रेंडिंग संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय किश... परासरी में स्वतंत्रपुरा रोड पर जुए के... पटना के बायपास थाना क्षेत्र के पैजवा ग... डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने... पोलैंड में बंदूक हमला रिपोर्ट किया गया Government Releases Rs. 5.88 Crore as...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

लाजपत राय मार्केट में प्रतिबंधित पटाखों की खुलेआम बिक्री, ग्रीन पटाखों के नाम पर खेल!

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 08 नव. 2026, 05:44 PM 👁 34
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लाजपत राय मार्केट में प्रतिबंधित पटाखों की खुलेआम बिक्री, ग्रीन पटाखों के नाम पर खेल!

दिल्ली।08 नवंबर राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण और पटाखों की बिक्री को लेकर नियमों के बावजूद चांदनी चौक स्थित लाजपत राय मार्केट में खुलेआम प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री का मामला सामने आया है। बाजार में अधिकतर दुकानें पटाखों से सजी नजर आ रही हैं। आरोप है कि ग्रीन पटाखों के नाम पर ग्राहकों को दूसरे प्रकार के पटाखे बेचे जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों और बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहकों के बीच इस स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर निगरानी रखने वाले विभाग कहां हैं? यदि ग्रीन पटाखों के नाम पर सामान्य पटाखे बेचे जा रहे हैं, तो उनकी जांच कौन करेगा?
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 4 से 6 नवंबर तक केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री की सीमित अनुमति दी थी। प्रत्येक पैकेट पर उत्पाद-विशिष्ट QR कोड और प्रमाणन की शर्त भी रखी गई थी। 9 नवंबर से पूर्ण प्रतिबंध फिर लागू होना है।
अब सवाल यह है कि लाजपत राय मार्केट में चल रहे इस कथित कारोबार पर दिल्ली पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभाग कब कार्रवाई करेंगे? क्या ग्रीन पटाखों के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कोई सख्त कदम उठाया जाएगा?
📲Get App