अपराध
लहसुना में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 90 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
पुलिस ने लहसुना में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और मौके पर चल रही भट्ठी को नष्ट कर दिया।
लहसुना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 90 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की टीम ने मौके पर अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान लगभग 200 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ को नष्ट किया गया।
पुलिस ने मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा भी जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।