🔥 TRENDING *"बीदर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने डेटिंग ऐप... PM Modi congratulates ISRO on successf... Abhay Thaakuur’s Horror Film ‘Ghar No.... Odisha Tops Nation in PM‑JAY Card Issu... 12 Missing as Rain‑Triggered Landslide... Punjab CM Mann Opens New Sports Stadiu...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर जिला ब्राउन शुगर गिरोह के 8 तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Krishna Prajapati 🗓 31 Oct 2026, 06:04 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोहरदगा पुलिस ने रांची, लातेहार और लोहरदगा में सक्रिय नशे के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Breking news ye aa rahi hai Lohardaga jila se लोहरदगा पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रांची, लातेहार और लोहरदगा जिलों में सक्रिय एक अंतर जिला ब्राउन शुगर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के दौरान तस्करों ने पुलिस की गाड़ी (थार) का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी ऋतु राज कुमार शामिल है, जो चंदवा का निवासी है। ऋतु राज कुमार के पास से 37.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

अन्य गिरफ्तार तस्करों के पास से भी अलग-अलग मात्रा में, जैसे 8 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।
📲Get App