🔥 TRENDING *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर* प्... वाराणसी की पाक विरासत का स्वादिष्ट परि... Jiiva's 'Thagappan' Gets U/A 13+ Certi... Mahesh Babu, Priyanka Chopra's 'Varana... कार्तिक पूर्णिमा पर अन्नदान एवं सत्संग... Casting Call in Los Angeles: Actors Ne...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लाडली महल में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 26 Nov 2026, 09:12 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लाडली महल में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर के दांतला बाईपास रोड स्थित श्री लाडली जू सरकार मंदिर लाडली महल में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। भगवान के दर्शन और महाआरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत शशि भूषण गल्याण मिश्र ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के तहत सुबह सवा दस बजे विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। महंत ने बताया कि इस बार महोत्सव में प्रसाद वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया। पूर्व की तरह बैठकर भोजन कराने की व्यवस्था नहीं रखी गई, बल्कि श्रद्धालुओं को अपने घरों से बर्तन लेकर आने के लिए कहा गया। श्रद्धालु अपने-अपने घरों से बर्तन लेकर मंदिर पहुंचे और उनमें अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। अन्नकूट महोत्सव के दौरान मंदिर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार आयोजित इस आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
📲Get App