🔥 TRENDING Karnataka HC Rules Bank Guarantee Not... Yeh Prem Mol Liya to Stream Online Soo... Karnataka Man Arrested for Threatening... Soulful Urdu Ghazal 'Kamal Yeh Hain' R... PAHER University Hosts ‘Dairylicious 2... Jackie Shroff pays tribute to Bappi La...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खेड़ा जलालपुर पुख्ता की आवाज बुलंद, गांव में राजकीय इंटर कॉलेज और सरकारी चिकित्सालय की मांग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 07:43 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत सिंह एडवोकेट जिला बदायूं उत्तर प्रदेश

बदायूं। जनपद बदायूं की विधानसभा 117 दातागंज के गांव खेड़ा जलालपुर पुख्ता में राजकीय इंटर कॉलेज और सरकारी चिकित्सालय की स्थापना की मांग जोर पकड़ रही है। गांव के लोगों की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आवाज उठाई जा रही है। इस संबंध में भारत सिंह एडवोकेट ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गांव की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की है। भारत सिंह एडवोकेट ने कहा कि आखिर खेड़ा जलालपुर पुख्ता के लोगों को अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा? क्या गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार नहीं है? क्या बुजुर्गों और बीमार लोगों को सरकारी इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि गांव में राजकीय इंटर कॉलेज और सरकारी चिकित्सालय की स्थापना समय की आवश्यकता है। इन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भारत सिंह एडवोकेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि खेड़ा जलालपुर पुख्ता की जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाई जाए और गांव के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस मुहिम में जुड़ने, आवाज उठाने और वीडियो को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की, ताकि गांव की मांग सरकार तक पहुंच सके। भारत सिंह एडवोकेट, खेड़ा जलालपुर पुख्ता, बदायूं ने कहा कि गांव को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलना उसका अधिकार है और इस अधिकार के लिए आवाज उठाना जरूरी है।
📲Get App