🔥 ट्रेंडिंग सरपंच संघ की बैठक में पंचायतों की समस्... जेलर 2 (हिंदी) ने तीसरे हफ्ते में ₹3.7... अमित सध ने 'प्रताप' के रिलीज़ से पहले... तमिलनाडु दिवस: तमिल सेमल पुरस्कार 76 व... केएम स्टालिन ने तमिलनाडु की आर्थिक मंद... मध्य प्रदेश में शराब तस्करी ट्रक ने पु...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की मृत्यु के बाद ट्रक में छिपी अवैध शराब की पुष्टि

✍️ रिपोर्टर: Ramjan mansuri 🗓 02 नव. 2026, 02:55 PM 👁 22
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टीआई दिलीप पुरी की मृत्यु के बाद ट्रक में अवैध शराब पाई गई, पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

टीआई दिलीप पुरी की मृत्यु के बाद ट्रक में अवैध शराब पाई गई, पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। घटना में शामिल ट्रक MP 43 H 4786 में पार्टिशन बनाकर नीचे अवैध शराब छिपाई गई थी। आबकारी विभाग ने ट्रक में अवैध शराब होने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, हरदा से खातेगांव की ओर जा रहे ट्रक की नेमावर और खातेगांव थाने की पुलिस तलाश कर रही थी। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, तभी टीआई दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रमजान मंसूरी की रिपोर्ट
📲Get App