🔥 TRENDING ભાવનગરમાં કથિત લઠ્ઠાકાંડ વિરોધમાં કોંગ... सीएचसी सांडा में अव्यवस्थाओं के आरोप,... વન મહોત્સવમાં 200 મીટર રેસમાં પ્રથમ સ્... NDTV Opinion Urges Bangladesh to Adopt... Suriya’s ‘Vishwanath & Sons’ Ranks as... Hollywood Horror Film 'Insidious: Out...
24 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

खाटू धाम में आस्था का अद्भुत संगम, पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने बाबा श्याम के चरणों में अर्पित की श्रद्धा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 12:40 PM 👁 16
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के संकल्प को मिला आध्यात्मिक आशीर्वाद, टीम के सदस्यों ने भी किए बाबा श्याम के दर्शन

सीकर, राजस्थान। प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र खाटू धाम में पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने श्री खाटू श्याम बाबा के पावन दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के दौरान डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने देश में सुख-शांति, समृद्धि, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा के पावन दरबार में पहुंचना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। बाबा श्याम का आशीर्वाद समाज एवं राष्ट्र की सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक एलायन्स, नेस्टॉरिया ग्रुप स्मृति सिंह पंवार, सेल्स मैनेजर चन्द्रिका भोई, सेल्स मैनेजर मेहज़ाबीन सिद्दीकी, खुशी सैनी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। खाटू धाम की यह यात्रा आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के संकल्पों को आगे बढ़ाने का संदेश देती नजर आई। डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा को जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में लगाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
📲Get App