🔥 TRENDING காரைக்குடியில் கார்த்திக் சிதம்பரம் பே... सोलापूर जिल्हा मध्यवर्ती बँक संचालक मं... Congress Claims BJP Haryana Govt Forme... Haryana Launches ₹100 Crore Green Clim... Haryana Suspends IFS Officer After Ill... शेखपुरा के सामस गांव में 20 से 24 नवंब...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खुशी के माहौल बदला मातम में

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 19 Nov 2026, 09:22 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खुशी का माहौल बदला मातम में

तिलक समारोह से लौटते वक्त काल बनी तेज रफ्तार, नदी में समाई स्कॉर्पियो; 6 की मौत, गांव में मचा कोहराम

बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरे पानी
में जा गिरी। हादसे में पांच युवकों और चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सभी सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि सभी सिकटी प्रखंड के भपटिया गांव में तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां छह को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में 15 से 22 वर्ष के पांच युवक और 28 वर्षीय चालक शामिल हैं। एक साथ छह मौतों की खबर से थुमहा गांव में मातम पसरा है। तिलक की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं।स्कॉर्पियो; 6 की मौत, गांव में मचा कोहराम बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल
📲Get App