🔥 TRENDING Pakistan Tour of India T20I Series 201... England Tour of India 2016-17: Key ODI... Six Delhi Metro stations shut ahead of... Comrade Kalyan records strong Day‑4 bo... Bharti Jha’s Upcoming Web Series: Rele... Nagarjuna Shows Video Evidence on Bigg...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास शराब से लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Crime

खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास शराब से लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Aug 2026, 10:02 AM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित लोदीपुर गांव के पास शराब से लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त लोगो में शराब लूटने कि मची होड़

खुसरूपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार में शराबबंदी के बीच पटना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर शराब से लदी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। राहगीर, ट्रक और कार चालक ही नहीं, बल्कि ई-रिक्शा से जा रहे लोग भी शराब की बोतलें उठाते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तस्वीरें पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर की हैं। शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के अंदर रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें बाहर निकलकर सड़क पर बिखर गईं।
बस फिर क्या था... सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही शराब की बोतलों पर पड़ी, मौके पर भीड़ जुटने लगी। कई लोग अपनी गाड़ियां रोककर सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाने लगे। कोई बोतल लेकर भागता नजर आया तो कोई कार के पास पहुंचकर शराब की खेप को समेटता दिखाई दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर शराब की बोतलें बिखरी हुई हैं और लोग उन्हें उठाने के लिए आपाधापी कर रहे हैं। इस दौरान ट्रक और कार चालकों के साथ राहगीर भी शराब की बोतलें ले जाते दिखाई दिए।
सबसे हैरान करने वाली तस्वीर तब सामने आई, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा के आसपास भी लोग शराब की बोतलें उठाते नजर आए। शराबबंदी वाले बिहार में सामने आया यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 FL 8170 है। हादसे के बाद कार में सवार शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
एक तरफ बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, वहीं दूसरी तरफ सड़क हादसे के बाद शराब की बोतलें लूटने की तस्वीरें व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और शराब तस्कर की तलाश जारी है। लेकिन हादसे के बाद शराब लूटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
📲Get App