🔥 TRENDING বাগনানের ঘন্টা মোড়ে নিত্য যানজট শনি ও... उरई में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर नि... Maharashtra FDA suspends licences of e... Mumbai FDA revokes Blinkit Vile Parle’... Uttar Pradesh hotel projects worth ₹44... Aradhana Mishra Emphasises Organizatio...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खुसरूपुर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई शराब से लदी कार,

खुसरूपुर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई शराब से लदी कार,

✍️ Reporter: shubham nath 🗓 21 Aug 2026, 07:48 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर खुसरूपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अवैध अंग्रेजी शराब से लदी एक कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के तुरंत बाद खुद को फंसता देख कार चालक और शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
​सड़क पर बिखरीं अंग्रेजी शराब की बोतलें, लोगों में लूटने की मची होड़
​हादसे के बाद कार में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की दर्जनों बोतलें फोरलेन पर दूर-दूर तक बिखर गईं। सड़क पर शराब की बोतलें देखते ही वहां स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते लोगों के बीच बिखरी हुई शराब की बोतलों को समेटने और लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान फोरलेन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
​पुलिस ने संभाला मोर्चा, क्षतिग्रस्त कार जब्त कर शुरू की शराब की गिनती
​घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब लूट रहे लोगों को खदेड़ा और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस बरामद अंग्रेजी शराब की गिनती करने में जुटी है और फरार शराब तस्करों की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है।
📲Get App