🔥 TRENDING Silver Ram Idol from Karnataka Placed... Adi Youth Body Demands Force Withdrawa... J&K Chief Secretary Reviews Updated Cl... Rain and Snow Forecast for Jammu & Kas... J&K Police Alerts Public on Surge of F... Baba Mahakal Idol Adorned with Bhang,...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खारिया माइनर से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी

खारिया माइनर से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 06 Sep 2026, 08:32 PM 👁 210
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खारिया माइनर से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी, पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान
​नाचना। क्षेत्र के समीपवर्ती खारिया माइनर स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर बीती रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और पंपिंगखारिया व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
​स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह जब पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो मौके पर जाकर देखा गया, जहां खंभे से ट्रांसफार्मर गायब था। चोरों ने बड़ी चालाकी से बिजली की लाइन काटकर ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा और उसमें से कीमती तांबा व तेल निकालकर ले गए। ट्रांसफार्मर बंद होने से जल वितरण संयंत्र काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आसपास के गांवों और ढाणियों में पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है।
​ग्रामीणों में रोष, तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
पानी की सप्लाई बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग और डिस्कॉम (बिजली विभाग) के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
📲Get App