🔥 TRENDING NEED24 NEWS JHARSUGUDA -ODISHA ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯದ ಹಾಗೂ ವಿಜಯಪುರ ಜಿಲ್ಲೆಯ ಎಲ... Outlook India Publishes Day In Pics fo... Jharkhand Coal Firms Targeted by Crimi... Apple, Costco, Johnson & Johnson Stock... Kerala 22K Gold Price Falls by ₹960 pe...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में शुरू हुआ आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिजियोथेरेपी सेंटर,अब जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द का मिलेगा उपचार

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 13 Nov 2026, 12:13 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल में शुरू हुआ आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिजियोथैरेपी सेंटर, अब जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द का मिलेगा उपचार*

खैरथल हीरालाल भूरानी

क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खैरथल के हर्सोली रोड स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू किया गया है। सेंटर में दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध फिजियोथैरेपी सुविधाएं अब खैरथल में ही मिल सकेंगी।
सेंटर में डॉ. दिव्या बिपिटी (फिजियोथैरेपिस्ट) द्वारा मरीजों को फिजियोथैरेपी संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां गर्दन दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, एड़ी का दर्द, साइटिका, कंधे में जकड़न, लकवा, मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं, हाथ-पैरों में सुन्नपन तथा हड्डियों के ऑपरेशन के बाद जोड़ों में जकड़न जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सेंटर में उपचार के लिए टी.ई.एन.एस., आई.एफ.टी., मसल स्टिमुलेटर एवं अल्ट्रासोनिक थेरेपी जैसी आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। सेंटर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस सेंटर के शुरू होने से खैरथल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को फिजियोथैरेपी उपचार के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
📲Get App