खैरथल में आयुर्वेद चिकित्सा के नए केंद्र की शुरुआत, वैदन्य आयुर्वेद हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ पंचकर्म से लेकर क्षारसूत्र और अग्निकर्म तक की मिलेंगी सुविधाएं, अब स्थानीय स्तर पर होगा आयुर्वेदिक उपचार
*खैरथल में आयुर्वेद चिकित्सा के नए केंद्र की शुरुआत, वैदन्य आयुर्वेद हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ पंचकर्म से लेकर क्षारसूत्र और अग्निकर्म तक की मिलेंगी सुविधाएं, अब स्थानीय स्तर पर होगा आयुर्वेदिक उपचार*
खैरथल हीरालाल भूरानी
खैरथल शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल हुई है। हरसोली रोड स्थित अंडरब्रिज एवं गुप्ता नर्सिंग होम के मध्य नवनिर्मित वैदन्य आयुर्वेद हॉस्पिटल का रविवार को धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित इस हॉस्पिटल के शुरू होने से खैरथल-तिजारा क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी।
शुभारंभ अवसर पर सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितिन शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ यजमान के रूप में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इसके बाद डॉ. शर्मा की माताजी ने फीता काटकर हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में मौजूद शहर के गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस नई शुरुआत का स्वागत करते हुए डॉ. नितिन शर्मा और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
*आयुर्वेद की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों का मिलेगा लाभ*
वैदन्य आयुर्वेद हॉस्पिटल को NABH मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां मरीजों के लिए आयुर्वेद परामर्श के साथ अंतःरोगी सुविधा, पंचकर्म चिकित्सा, अग्निकर्म एवं विद्धकर्म, क्षारसूत्र चिकित्सा तथा जोंक चिकित्सा जैसी विशेष उपचार सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आधुनिक चिकित्सा प्रबंधन के अनुरूप उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
*बड़े शहरों की दौड़ से मिलेगी राहत*
हॉस्पिटल संचालक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य खैरथल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाएं उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है। अभी तक कई विशेष आयुर्वेदिक उपचारों के लिए मरीजों को अलवर और जयपुर जैसे शहरों तक जाना पड़ता था। हॉस्पिटल के संचालन से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इन चिकित्सा सुविधाओं का विकल्प उपलब्ध होगा।
शुभारंभ समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।