🔥 ट्रेंडिंग ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ''ਚ ਪੈ ਸਕਦਾ... અમરેલીમાં જનતા હાઈસ્કૂલમાં તમાકુ નિયંત... ठाणे जिल्ह्यात 'वनराई बंधारे' उभारणीची... Mewat police ki badi kam ho abhi गाँव में एक किशोर को गांजा पीते देखा,... નવરાત્રી દરમિયાન જૂનાગઢમાં ટ્રાફિક ડ્ર...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

खिरकिया में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण: दीपावली से पहले नमूने लिए, कर्मचारियों को प्रशिक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 22 अक्टू. 2026, 06:15 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण के दौरान नमूने लिए गए और कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

खिरकिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर आगामी दीपावली के मद्देनज़र गुरुवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

टीम ने निलेश किराना स्टोर, सत्कार उपहार गृह, वंदना उपहार गृह, श्री नूतन वेंचर, राजस्थान स्वीट्स, श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार, विज्ञांश चाट भंडार और श्री सांवरिया रेस्टोरेंट सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मिठाई, दूध, दही, मावा, गुड़, शक्कर, समोसा, कचोरी, जलेबी आदि के नमूने लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निलेश किराना से घी एवं सोयाबीन तेल, सत्कार उपहार गृह से मावा पेड़ा, गुपचुप, लड्डू, समोसा तथा वंदना रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू आदि के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में श्री मारुति डेयरी हंडिया से लिया गया दूध का नमूना अवमानक पाया गया और प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

त्यौहारी सीजन में कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के केमिस्ट श्री हेमंत कीर तथा सहायक श्री ब्रजेश पटेल उपस्थित रहे।
📲Get App