अपराध
खण्डवा पुलिस ने ₹20 लाख के मशरूके के साथ अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा
खण्डवा पुलिस ने सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर ₹20 लाख का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में थाना कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर ₹20 लाख के मशरूके के साथ बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
यह कार्रवाई 12 सितंबर को हुई घटनाओं के बाद की गई, जब थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित केन्द्रीय विद्यालय स्टाफ क्वार्टर में पांच आवासों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चुराए गए थे। इसी तरह केशव कुंज कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में भी घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम गठित की थी।
संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹3 लाख की नकदी, ₹9 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त एक क्रेटा कार बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत ₹20 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी क्रेटा कार में दिन में रेकी कर अवकाश के दौरान बंद पड़े मकानों और शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपीगण धार जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान कोतवाली, मूंदी, जावर, सिवनी, देवास, धार के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी वारदात करना कबूल किया है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।