🔥 TRENDING गुना के बीजी रोड पर सीमेंट ट्रैक्टर ट्... गुना के बीजी रोड पर सीमेंट ट्रैक्टर ट्... পুরুলিয়ার করমা গ্রামে চার প্রজন্মের ব... STIF Team Neutralises Five Drug Mafias... Kiran Raj Makes History: Wins 5th Best... India vs New Zealand: 1st ODI Live Str...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खान सिंह इंटर कॉलेज ढकिया में स्काउट सिविल का समापन ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा ने किया झाकियों का उद्घाटन

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 04 Nov 2026, 04:40 PM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

खान सिंह इंटर कॉलेज ढकिया में स्काउट शिविर का समापन, ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने किया झांकियों का उद्घाटन

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट


​शाहाबाद (रामपुर)। खान सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को आयोजित स्काउट शिविर का समापन समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने शिविर का भव्य समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई आकर्षक और मनमोहक झांकियों का फीता काटकर उद्घाटन किया।
​समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान शिविर में विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
​समारोह को संबोधित करते हुए चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, साहस और समाजसेवा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि देश में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या विपरीत परिस्थिति आने पर स्काउट के प्रशिक्षकों, गाइडों एवं छात्र-छात्राओं को आम जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर और आगे रहना चाहिए।
​स्काउट शिविर का समापन, मनमोहक झांकियों का उद्घाटन और उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ हुआ
📲Get App