🔥 TRENDING फतेहपुर: नवरात्र में मां भवानी मंदिर क... आमलिया ग्राम पंचायत: वार्ड 4 से सोनारा... वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रह... IMF અને વિશ્વ બેંકના અહેવાલો: ભારત ૨૦૨... Police seize drugs, foreign cigarettes... Goa and Mizoram Swap Youth Delegations...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खगौल थाना क्षेत्र से लापता छात्रा बरामद
Crime

खगौल थाना क्षेत्र से लापता छात्रा बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 13 Aug 2026, 12:02 PM 👁 104
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खगौल थाना क्षेत्र से केंद्रीय विद्यालय कि लापता छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बिहार पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई !
36 घंटे के भीतर अपहृता सकुशल बरामद

दिनांक 10.08.2026 को पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई। खोजबीन के दौरान दानापुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे छात्रा की स्कूल ड्रेस एवं बैग बरामद हुआ, जबकि छात्रा का पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए खगौल थाना कांड संख्या 408/26 दर्ज कर तत्काल SIT का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई करते पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं टीम के समन्वित प्रयास से महज 36 घंटे के भीतर छात्रा को पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
उक्त मामले में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
📲Get App