🔥 ट्रेंडिंग हिमाचल के कूळू में अमित कुमार शर्मा को... सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा 'क्लाउड हाई... सर्दी में भारी मानसून वर्षा का पूर्वान... उत्तarakhand में 15 घंटे तक बिजली कटौत... VIP वोटर ऐप अपडेट में सुरक्षा त्रुटि,... कमालगंज में भक्ति और परंपरा के साथ हुआ...
25 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खबर का असर: खरीफ गिरदावरी की दूरी 10 से बढ़ाकर 17 मीटर, सर्वेयर साथियों ने 100 मीटर करने की उठाई मांग

✍️ रिपोर्टर: राजभान कुशवाहा 🗓 25 सित. 2026, 09:30 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खबर का असर: खरीफ गिरदावरी की दूरी 10 से बढ़ाकर 17 मीटर, सर्वेयर साथियों ने 100 मीटर करने की उठाई मांग

शहडोल। खरीफ फसल की गिरदावरी को लेकर सर्वेयर साथियों द्वारा निर्धारित दूरी बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। मांग के बाद गिरदावरी की दूरी 10 मीटर से बढ़ाकर 17 मीटर कर दी गई है।

हालांकि, सर्वेयर साथियों का कहना है कि मौजूदा 17 मीटर की दूरी अभी भी पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि गिरदावरी कार्य को अधिक सुगम बनाने के लिए दूरी को बढ़ाकर 100 मीटर किया जाना चाहिए।

सर्वेयरों के अनुसार खेतों में गिरदावरी के दौरान अधिक दूरी तय करने से समय और मेहनत दोनों लगते हैं। ऐसे में दूरी बढ़ाए जाने से कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में सुविधा मिल सकती है।

अब सर्वेयर साथियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि खरीफ फसल की गिरदावरी के लिए निर्धारित दूरी 17 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर की जाए, ताकि गिरदावरी कार्य में उन्हें राहत मिल सके।
📲Get App