🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों की व्यवस्था परखने पहुंचे डीएम, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे शेखर आनंद

✍️ Reporter: TARUN KUMAR 🗓 19 Nov 2026, 10:38 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों की व्यवस्था परखने पहुंचे डीएम, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे शेखर आनंद

कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों की व्यवस्था परखने पहुंचे डीएम, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे शेखर आनंद

बच्चों से पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर लिया फीडबैक

शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने शेखपुरा प्रखंड के मध्य विद्यालय बिहटा एवं आदर्श मध्य विद्यालय औधे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, साफ-सफाई, पेयजल सहित उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से कायाकल्प अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही विद्यालयों में बेहतर वातावरण तैयार करने और आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब जिलाधिकारी बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई का हाल जाना। बच्चों से पूछा कि विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित होती हैं या नहीं, शिक्षक समय पर पहुंचते हैं या नहीं और उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी तो नहीं होती है। इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन उपलब्ध होने के संबंध में भी जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में केवल भवन और अन्य सुविधाओं का विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन और बच्चों की नियमित उपस्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास और मजबूत हो।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, सीएम फेलो, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
📲Get App