🔥 TRENDING देवास में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर... Himachal Pradesh to Invest ₹15,000 Cro... बासवकल्याण में 25वें कल्याण पर्व के रज... Honey and Milk for Relief from Chapped... Successive Weather Disturbances Set to... Himachal PWD Minister Vikramaditya Sin...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कुड़याला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 05:42 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, टीकमगढ़ के तत्वावधान में नवांकुर संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान और समाधान हेतु सक्षम बनाया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, टीकमगढ़ के तत्वावधान में नवांकुर संस्था लक्ष्मी नारायण जन सेवा समिति, पठारी द्वारा सेक्टर पठारी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़याला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्थानीय समस्याओं की पहचान कर समुदाय की सक्रिय सहभागिता से उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां स्थानीय समस्याओं के चिन्हांकन और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने जोर दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय योजनाओं का लाभ वंचित वर्गों एवं वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। साथ ही ग्रामीणों को संगठित कर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने, नियमित बैठक आयोजित करने, प्रतिवेदन तैयार करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संधारण एवं दस्तावेजीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। परामर्शदाता श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां अपने-अपने ग्रामों में राज्य शासन द्वारा संचालित अभियानों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने और संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण में सेक्टर पठारी की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, नवांकुर सखियां तथा परामर्शदाता उपस्थित रहे।
📲Get App