🔥 TRENDING Chief Minister Chairs Security Coordin... Punjab High Court Halts Tree-Felling L... शाहजहांपुर के कूरेबंडा में 16 वर्षीय क... Delhi Police Deploy Facial Recognition... Fire erupts in LPG cylinder while biry... North Western Railway revises timings...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किए बालाजी महाराज के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 03 Nov 2026, 07:41 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किए बालाजी महाराज के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना





केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सोमवार देर शाम मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इसके बाद उन्होंने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार को भी ढोक लगाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद लिया और धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।केंद्रीय मंत्री के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन विजिट के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की बालाजी महाराज में गहरी आस्था है और वे अक्सर परिवार के साथ दर्शन करने मेहंदीपुर बालाजी आते रहते हैं।
📲Get App