🔥 TRENDING 2-Year-Old Dies After Falling into 9-F... Woman and Lover Among Four Arrested in... Trump lifts up to 100% tariffs on majo... Uttar Pradesh CM Yogi declares rule of... Police Raid Illegal Firecracker Factor... Trial Run of Direct Rail Link Between...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में नवनिर्मित प्रधान डाकघर भवन का किया लोकार्पण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 17 Oct 2026, 07:22 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित प्रधान डाकघर भवन का लोकार्पण किया। यह भवन डाक सेवाओं को आधुनिक और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अशोकनगर में नवनिर्मित प्रधान डाकघर भवन का लोकार्पण किया। भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन डाक सेवाओं को आधुनिक, सुविधाजनक और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग समय के साथ स्वयं को निरंतर आधुनिक बना रहा है और डिजिटल युग के साथ कदमताल करते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। डाकघर आज केवल पत्रों के आदान-प्रदान का केंद्र नहीं, बल्कि विभिन्न डाक, वित्तीय और नागरिक सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। नवनिर्मित भवन का अभिकल्पना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है।

पुराने भवन के स्थान पर तैयार इस आधुनिक परिसर में अशोकनगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्वरूप के साथ नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। भवन के बाहरी और आंतरिक स्वरूप को आधुनिक बनाया गया है। यहां ‘जन सेवा कनेक्ट’ थीम के बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र की परिकल्पना की गई है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

यह केंद्र युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों के लिए उपयोगी होगा। प्रधान डाकघर का आधुनिकीकरण केवल भवन के नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल है। यहां बेहतर सेवा वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल, पासपोर्ट सहित अन्य डाक एवं वित्तीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित प्रधान डाकघर भवन से अशोकनगर के नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।
📲Get App