स्थानीय
कैंटर की टक्कर में मरा 30 वर्षीय युवक, ग्रामीणों ने वाहन पकड़कर पुलिस को सौंपा
मिरहची (एटा) में शुक्रवार रात हुई बाइक टक्कर में 30 वर्षीय युवक राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई; कैंटर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
एटा: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा वाहन
मिरहची (एटा)। थाना मिरहची क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर कैंटर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना मिरहची क्षेत्र निवासी सुरेश चंद्र का 30 वर्षीय पुत्र राधेश्याम शुक्रवार रात बाइक से एटा की ओर से अपने गांव लौट रहा था। दतेई और नगला ख्याली गांव के पास पीछे से आए कैंटर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राधेश्याम सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कैंटर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर, NEED24 NEWS
जैथरा, एटा
जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर हर शहर।