🔥 TRENDING सहतवार थाना क्षेत्र में मारपीट के तीन... आयशर वाहन चालक ने थाना प्रभारी को कुचल... NHAI to Use Desilted River Material fo... Ludhiana Woman Commits Suicide After B... Ujjain Double Murder Suspect Arrested... Damoh: Brother‑in‑law and Maternal Unc...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटनी में अवैध रेत कारोबार पर कड़ी कार्रवाई: पुलिस और खनिज विभाग ने चेक पॉइंट स्थापित किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 03 Nov 2026, 03:00 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त निरीक्षण किया और चेक पॉइंट स्थापित किया।

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने निगरानी के साथ कार्रवाई की रणनीति अपनाई है। कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की खदानों तथा परिवहन मार्गों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दतला, दशरमन और कछारगांव स्थित स्वीकृत रेत खदानों का जायजा लिया गया। टीम ने खदानों तक पहुँचने के लिए बनाए गए अस्थायी कच्चे रास्तों को चिन्हित किया और इन रास्तों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

रेत के अवैध परिवहन पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में एक चेक पॉइंट स्थापित किया गया है। यहाँ पुलिस और खनिज विभाग का संयुक्त रूप से निगरानी करेगा, जिससे संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर नज़र रखी जा सके और अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप संचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित के मार्गदर्शन में निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। इस दौरान ढीमरखेड़ा और सिलौड़ी थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिस बल तथा खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
📲Get App