🔥 TRENDING मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वीडियो कॉन्... भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई डे... IND vs NZ 3rd T20I: ਭਾਰਤ ਨੇ ਟਾਸ ਜਿੱਤ ਕ... મહીસાગર પોલીસ દ્વારા શરદપૂર્ણિમાની ભવ્... ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਬੈਨ ਕਰ''ਤੀ ਵੀਜ਼ਾ ਫ੍ਰੀ ਐਂਟਰੀ... उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जयप्र...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कटनी कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई जारी, कलेक्टर आशीष तिवारी ने सुनीं 57 आवेदकों की समस्याएं

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 27 Oct 2026, 12:56 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने अब तक 57 आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना और उन्हें शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाना है। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, लोकसेवा जिला प्रबंधक श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम अभी भी जारी है। इसमें नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए जा रहे हैं।
📲Get App