🔥 TRENDING ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਮਲ ਚੌਹਾਨ ਟੇਢੇਵਾਲ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਿ... सीहोर के जावर तहसील के प्रसिद्ध धाम मे... భూ అక్రమాలపై ముగ్గురు రెవెన్యూ అధికారు... Police seize large drug haul in Guwaha... BJP to Launch Door-to-Door Campaign in... BJP President Nitin Nabin Greeted Enth...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार रेलवे स्टेशन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत मखाना एवं मिठाई स्टॉल का शुभारंभ

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 24 Oct 2026, 10:05 AM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पदाधिकारी कटिहार की पहल पर कटिहार के मखाना उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

कटिहार, तेइस अक्टूबर जिला प्रशासन, कटिहार एवं जिला कृषि विभाग की पहल पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ (OSOP) योजना के अंतर्गत मखाना जंक्शन’ स्टॉल का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन कर स्टॉल का विधिवत शुभारंभ किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार की पहल का मुख्य उद्देश्य कटिहार के प्रसिद्ध मखाना उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय उत्पादों की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना तथा मखाना उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि करना है। रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर स्टॉल खुलने से यात्रियों को कटिहार के मखाना से बने विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध होंगे।

स्टॉल पर भुना मखाना, पेरी-पेरी मखाना, चीज एवं चटपटा मखाना, कैरेमल मखाना, मखाना बर्फी, मखाना ठेकुआ तथा मखाना लड्डू एवं खीर मिक्स जैसे उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे स्थानीय मखाना उत्पादों को बाजार से जोड़ने, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इस पहल से कटिहार के मखाना को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ-साथ किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन एवं जिला कृषि विभाग का यह प्रयास कृषि उत्पादों के विपणन को सशक्त बनाने तथा कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार ने कहा कि जिले के विशिष्ट कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ना, किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाना तथा कटिहार की कृषि पहचान को मजबूत करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘मखाना जंक्शन’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यह पहल स्वस्थ खानपान, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, किसान समृद्धि एवं समृद्ध कटिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
📲Get App