🔥 TRENDING Tamil Nadu CM Announces ₹50 Lakh Rewar... All-Woman SIT Takes Over POCSO Probe i... Nitin Gadkari inaugurates Mukhyamantri... MP High Court Issues Non‑Bailable Warr... Madhya Pradesh Restarts Public Transpo... Man Fatally Stabbed in E‑Rickshaw Robb...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में स्वास्थ्य शिविर: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा, 'गरीब कल्याण सिर्फ नारा नहीं, संकल्प है'

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 25 Sep 2026, 03:47 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि गरीब कल्याण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का एक दृढ़ संकल्प है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कटिहार, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर कटिहार में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का सफल संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ. रंजना झा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज राय जी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन को आत्मसात करते हुए सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।"
— श्री प्रमोद चंद्रवंशी (प्रभारी मंत्री)

इस शिविर में सैकड़ों आमजनों एवं जरूरतमंदों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
पूर्व सांसद श्री निखिल कुमार चौधरी जी, पूर्व एमएलसी श्री राजवंशी सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लक्खी महतो जी, जिला महामंत्री श्री गोविन्द अधिकारी जी, श्री सौरभ कुमार मालाकार जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश चौधरी जी, श्रीमती शोभा जायसवाल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह जी, आरती चौधरी जी, बुलबुल सिंह जी, सोनू सिन्हा जी, विवेक सिंह जी, सत्यम समदर्शी जी, अंबेश यादव जी सहित पार्टी के सभी समर्पित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
📲Get App