🔥 ट्रेंडिंग జీకే వీధిలో కౌంటింగ్‌కు పోలీసుల కఠిన న... मनीष मल्होत्रा का दिवाली बाश, ऐश्वर्या... Free text book Distribution for Govt... शाहरुख़ ख़ान ने बेटी सुहाना की ए़ड शीर... द टाइम्स ऑफ इंडिया ने रामायण के ‘रावण... उत्तरी आयरलैंड के साठ संगीतकारों ने भा...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कटिहार में जनसुनवाई में SP ने जनता की फरियाद पर सीधा इंसाफ, कड़े दिशा‑निर्देश जारी
स्थानीय

कटिहार में जनसुनवाई में SP ने जनता की फरियाद पर सीधा इंसाफ, कड़े दिशा‑निर्देश जारी

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 22 सित. 2026, 04:52 PM 👁 242
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला एसपी ने जनता की शिकायतों को सुनते हुए तुरंत न्याय दिया और सार्वजनिक व्यवस्था व शिकायत निवारण के लिए कड़े दिशा‑निर्देश जारी किए।

कटिहार, 22 सितंबर: पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से गंभीरतापूर्वक सुना गया। आवेदनों के अवलोकन के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
सभी मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भूमि विवाद, पारिवारिक मामले एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का स्थलीय जांच कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष निपटारा किया जाए।
शिकायतकर्ताओं को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाए ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और सुदृढ़ हो सके।
कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट
📲Get App