🔥 TRENDING Kharif Sown Area Gap Narrows to 1.3% A... Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Urges... BJP leader Nitin Nabin forecasts lands... Amritsar Municipal Corp Dismantles 10-... Police bust illegal weapons supply net... Bihar PSC opens recruitment for 32,388...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में जनसुनवाई में SP ने जनता की फरियाद पर सीधा इंसाफ, कड़े दिशा‑निर्देश जारी

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 22 Sep 2026, 04:52 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला एसपी ने जनता की शिकायतों को सुनते हुए तुरंत न्याय दिया और सार्वजनिक व्यवस्था व शिकायत निवारण के लिए कड़े दिशा‑निर्देश जारी किए।

कटिहार, 22 सितंबर: पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से गंभीरतापूर्वक सुना गया। आवेदनों के अवलोकन के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
सभी मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भूमि विवाद, पारिवारिक मामले एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का स्थलीय जांच कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष निपटारा किया जाए।
शिकायतकर्ताओं को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाए ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और सुदृढ़ हो सके।
कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट
📲Get App