🔥 TRENDING BJP Criticises Congress for Politicizi... New Book Explores Judicial Power Dynam... Two New Memoirs Explore Themes of Stat... New Zealand Cricketer Phillips Emphasi... India Boycotts Asia Cup Ceremony After... India Boycotts Trophy Ceremony After P...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन कि मौत एक घायल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 08:14 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र एन एच 31स्थित बखरी मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों कि मौत हो गई जबकि एक युवक घायल होगया

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

कटिहार में हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर बिखरे वाहनों के बीच जिंदगी और मौत से जूझते लोगों को देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। यह दर्दनाक हादसा पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बखरी मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह के समय ट्रक, टेंपो और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की जान चली गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह के समय इलाके में धुंध छाई हुई थी। ऐसे में हादसे की वजह धुंध भी हो सकती है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में वाहनों के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान समेली प्रखंड के विष्णुचक गांव वार्ड नंबर 9 निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (22), भीम कुमार साह (35) और बाजू कुमार साह (32) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में मनीष कुमार साह (24) घायल हुए हैं। घायल मनीष को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर से विष्णुचक में मातम पसरा है। जिन घरों में सुबह की शुरुआत रोजमर्रा की जिंदगी के साथ हुई थी वहां अब अपनों को खोने का दर्द और इंतजार कभी खत्म न होने वाली उदासी है।
📲Get App