🔥 TRENDING game दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था क... !मुरबाड तालुक्यातील मानिवली (व्यापारी... mathura छाता नगर पंचायत बनी आदर्श नगर... રાજકોટ: ૧.૫૩ કરોડની લૂંટ અને હત્યાના આ... AP Intensifies Investment Drive Ahead...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के SDO के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

✍️ Reporter: Shivu Kumar 🗓 17 Oct 2026, 01:52 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना से पहुंची विजिलेंस टीम ने लोहियानगर स्थित पैतृक आवास पर दस्तावेजों की जांच की। किशनगंज और पटना समेत अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की सूचना है।

कटिहार में विजिलेंस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के एक एसडीओ के ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम ने लोहियानगर स्थित एसडीओ के पैतृक आवास पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, टीम एसडीओ के आवास से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। इस कार्रवाई के संबंध में यह भी जानकारी मिली है कि किशनगंज और पटना सहित अन्य संभावित ठिकानों पर भी विजिलेंस की टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं।

यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसका विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, विजिलेंस विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
📲Get App