🔥 TRENDING कलेक्टर ने मिलावटी खाद्य सामग्री तथा स... बिदर के श्री मणिकराव पाटील रूरल पॉलीटे... बिड़र में राज्योत्सव समारोह में जैस्मि... Telangana: 26-Year-Old Woman Beheaded... Notorious Robber Arrested for Snatchin... Dr Ashok Mahapatra’s remains to reach...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कटिहार में डी सी ओ रूबी कुमारी के ठिकाने पर 8घंटे चली छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 06:57 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किशनगंज कि डी पी ओ रूबी कुमारी के कटिहार स्थित कई ठिकाने पर 8घंटे आर्थिक अपराध अनुसंधान ईकाई कि टीम ने लगभग 8घंटे किया छापेमारी इस दौरान 2लाख 80 हजार कैश और 229 ग्राम सोना हुआ बरामद

कटिहार सी अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार में डीपीओ रूबी कुमारी के ठिकानों पर 8 घंटे छापेमारी, 2.80 लाख कैश और 229 ग्राम सोना बरामद



कटिहार में आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई की टीम ने किशनगंज की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी के दो ठिकानों पर छापेमारी पूरी कर ली है। सहायक थाना क्षेत्र के अफसर कॉलोनी स्थित दोनों ठिकानों पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 4:10 बजे तक चली। करीब 8 घंटे की तलाशी में नगदी, सोना और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। उनके खिलाफ आय से 82 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सर्च वारंट मिलने के बाद उनके आवास, कार्यालय और किशनगंज के अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2 लाख 80 हजार रुपये नकद, 229 ग्राम सोना, बैंक पासबुक और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जमीन के कागजातों की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। जांच के बाद विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। रूबी कुमारी पहले कटिहार में भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं। इससे पहले वह पूर्णिया में सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी थीं और शिक्षिका के रूप में भी काम कर चुकी हैं। छापेमारी में कुल आठ सदस्यीय टीम शामिल थी। इसमें आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी भी मौजूद रहे। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बरामद दस्तावेजों और संपत्ति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट :- मिथलेश जयसवाल DSP
📲Get App