🔥 TRENDING एटा पुलिस ने चलाया व्यापक साइबर जागरूक... ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ’ਚ ਇੱਕੋ ਸਮੇਂ ਉਡੇ 500 ਡਰੋਨਾਂ... દહીસર ગામે થયેલ ચોરી एटा: नवरात्रि को लेकर अलीगंज में पीस क... Maoist Weapon Cache Recovered in Kanke... Chhattisgarh HC Rules New Study‑Leave...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

कटिहार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का भव्य आयोजन; उप विकास आयुक्त डॉ० नेहा कुमारी ने किया उद्घाटन

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 01 Oct 2026, 10:25 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का भव्य आयोजन; उप विकास आयुक्त डॉ० नेहा कुमारी ने किया उद्घाटन

कटिहार आज जिला बुनियाद केन्द्र, सदर कटिहार में "अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस" के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त (DDC) डॉ० नेहा कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा सेल के अधिकारी, बुनियाद केंद्र के कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय वृद्धजन व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं - उप विकास आयुक्त
समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त महोदया, डॉ० नेहा कुमारी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की नींव और अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
बुनियाद केंद्र की सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
उप विकास आयुक्त ने जिला बुनियाद केंद्र में दी जा रही विभिन्न सेवाओं (जैसे फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, मोबिलिटी असिस्टेंस और निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श) की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले किसी भी वरिष्ठ नागरिक को सेवाओं का लाभ लेने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
📲Get App