🔥 ट्रेंडिंग জমজমাট গণ ভাইফোঁটা, আনন্দে মাতলো বরাবা... આસામના કામરૂપ જિલ્લાની ડિગારુ રેલવે સ્... गांधीगंज में दीपावली के बाद मुहूर्त व्... गौरी शुगर कारखाने में बायलर आग प्रज्वल... कांकेर, भानुप्रतापपुर में अधिकारी प्रश... Wife ends her life due to husband's ex...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

कटिहार में आस्था का महासंगम: ओटीपारा के भव्य काली पूजा पंडालों को देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 11 नव. 2026, 06:24 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में आस्था का महासंगम: ओटीपारा के भव्य काली पूजा पंडालों को देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब

कटिहार, 11 नवंबर 2026:

कटिहार रेल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक ओटी पाड़ा में इस वर्ष दीपावली और काली पूजा के पावन अवसर पर भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में स्थापित किए गए माता काली के भव्य और काल्पनिक थीम आधारित पूजा पंडालों को देखने के लिए श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक सैलाब उमड़ पड़ा है। जिला मुख्यालय सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ से पूरा रेल नगरी क्षेत्र महाकाली के जयकारों से गुंजायमान है।
अद्भुत शिल्पकला और अनूठी थीम बनी मुख्य आकर्षण:
इस वर्ष भी ओटीपारा के विभिन्न पूजा कमेटियों ने अपनी भव्यता की परंपरा को कायम रखा है।

JTS क्लब का 'मोर' थीम पंडाल: क्षेत्र के प्रतिष्ठित JTS क्लब द्वारा इस बार लगभग 18 लाख रुपये की भारी लागत से एक काल्पनिक 'मोर' की आकृति पर आधारित पंडाल का निर्माण कराया गया है। प्राकृतिक पत्तों और अत्याधुनिक विद्युत सज्जा से सुसज्जित यह पंडाल दूर से ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहाँ स्थापित माँ काली की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं|

सिमुलतला (सेंट्रल कॉलोनी) का बुद्ध स्तूप: वहीं, सिमुलतला क्षेत्र में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनाए गए भव्य बुद्ध मंदिर और स्तूप थीम वाले पंडाल ने हर किसी का मन मोह लिया है। शांति के प्रतीक भगवान बुद्ध के स्तूप की वास्तुकला को देखने और माता के दर्शन के लिए दोपहर से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है।

• न्यू कॉलोनी व अन्य पूजा स्थल: न्यू कॉलोनी सहित आसपास के सभी पूजा पंडालों में आकर्षक रोशनी (लाइटिंग) और माता की अलौकिक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
मेले जैसा माहौल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
शाम ढलते ही पूरा ओटीपारा इलाका रोशनी से नहा उठता है। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए तरह-तरह के झूले, खिलौने, चाट-पकौड़े और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए स्थानीय पूजा कमेटियों के सैकड़ों स्वयंसेवक और पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं। सीसीटीवी कैमरों और ड्रॉप गेट के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि ओटीपारा की काली पूजा न केवल कटिहार बल्कि पूरे सीमांचल में अपनी भव्यता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती है, और इस वर्ष उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ इसका जीवंत प्रमाण है।
📲Get App