🔥 TRENDING कुशलगढ़ में गणपति विसर्जन: जलस्तर कम ह... अशोकनगर जिले में कच्ची सड़क पर हादसा:... જુનાગઢ પોલીસે છેડતીના ગુનાનો ભેદ ઉકેલ્... बुलंदशहर: ट्रैक्टर-बस भिड़ंत के बाद या... Bus se sar kuchh Lene Se hua ek Insan... *કચ્છ માં એરટેલ નો નેટવર્ક ખોરવાયો લોક...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कटघोरा में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चला वृहद स्वच्छता अभियान

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 11:20 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नगर पालिका परिषद कटघोरा में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा ही संकल्प अभियान के तहत शहीद वीर नारायण सिंह चौक से बस स्टैंड परिसर तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए प्रेरित करना रहा।

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्र राज जायसवाल, उपाध्यक्ष लाल बाबू ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, पार्षदगण तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

अभियान के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह चौक से बस स्टैंड परिसर तक सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता कार्य किया।

कार्यक्रम में फराज खान, शांतिलाल मिरी, हुल्लास जायसवाल, ओमप्रकाश भारद्वाज, अजय चौहान, नीलेश श्रीवास, चेतना मरकाम सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से भी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
📲Get App