🔥 TRENDING सोनामणि गोदाम विद्यालय में जंग-रंग पान... விவசாயிகளுக்கான அடையாள அட்டை பெறுவது அ... Indian Woman in US Earns ₹1 Crore Yet... MS Dhoni's Post After IPL Retirement G... IBM Announces Major Push into Quantum... Sheikh Hasina Supporters Clash with Na...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*क्षमता से ज्यादा वजन बना बेजुबान की मुसीबत, खच्चर गाड़ी समेत बीच सड़क पर गिरा,40 मिनट तक छटपटाता रहा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 Nov 2026, 07:28 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*क्षमता से ज्यादा वजन बना बेजुबान की मुसीबत, खच्चर गाड़ी समेत बीच सड़क पर गिरा, 40 मिनट तक छटपटाता रहा*
*खैरथल के हेमू कॉलोनी चौक पर शाम 5 बजे हुआ हादसा, लोगों ने गाड़ी से अलग कर खच्चर को संभाला, पानी पिलाने और उठाने के प्रयास के बाद खड़ा हो सका बेजुबान*

खैरथल हीरालाल भूरानी

कमाई की चाह में बेजुबान पशुओं की क्षमता से अधिक बोझ लादने का एक मामला खैरथल शहर में सामने आया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे हेमू कॉलोनी चौक पर अधिक वजन से लदी खच्चर गाड़ी अचानक सड़क पर पलट गई और खच्चर भी गाड़ी समेत गिर पड़ा। खच्चर के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।इ घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने सबसे पहले खच्चर को गाड़ी से अलग किया और गाड़ी व सामान को सड़क किनारे करवाया। इसके बाद करीब 40 मिनट तक खच्चर को संभालने और उठाने के प्रयास किए गए। किसी ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की तो किसी ने उसे सहारा देकर खड़ा करने का प्रयास किया। आखिरकार लोगों की मदद से खच्चर अपने पैरों पर खड़ा हो सका, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिक वजन लादना उचित नहीं है। लोगों ने अपील की कि पशुओं के साथ संवेदनशीलता बरतें और उनकी क्षमता के अनुसार ही काम लें।
*आखिर कब थमेगा बेजुबानों पर अत्यधिक बोझ ?*
लोगों ने मालिक को समझाया- बेजुबान की क्षमता का भी रखें ध्यान
मौके पर मौजूद लोगों ने खच्चर गाड़ी के मालिक को समझाया कि पशु बोलकर अपना दर्द नहीं बता सकते, लेकिन उन्हें भी थकान और तकलीफ होती है। केवल कमाई के लिए उनकी शारीरिक क्षमता से

यह घटना पशुओं के प्रति मानवीय व्यवहार और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। आखिर पशुओं पर क्षमता से अधिक वजन लादने पर रोक लगाने की जिम्मेदारी किसकी है? प्रशासन को भी ऐसे मामलों पर ध्यान देकर पशु क्रूरता रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। बेजुबान पशु अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उनकी तकलीफ को नजरअंदाज किया जाए। कमाई से पहले इंसानियत जरूरी है। पशु भी दर्द और थकान महसूस करते हैं, इसलिए उनके साथ दया और संवेदनशीलता का व्यवहार करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
📲Get App