🔥 TRENDING સ્થાનિક વેપારીઓ અને ગ્રામજનોનો આક્રોશ:... ଦୁଇ ଦିନ ନୁହଁ ତିନିଦିନ ଓଡ଼ିଶା ଗସ୍ତରେ ଆସୁ... ଗଞ୍ଜାମ ବନ୍ୟାରେ ୪୩ ହଜାର ପ୍ରଭାବିତ; ୭୨ ଗା... Patna Launches PM-Rahata Scheme: Free... सेक्टर‑9D में चाचा ने भतीजे की गर्दन प... Gehlot Calls IAS Shikhar Aggarwal Case...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

कृषि विज्ञान केन्द्र, लोदीपुर, अरवल में पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण-सह-कृषक गोष्ठी का आयोजन

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 30 Oct 2026, 03:02 PM 👁 18
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कृषि विज्ञान केन्द्र, लोदीपुर, अरवल में पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण-सह-कृषक गोष्ठी का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र, लोदीपुर, अरवल के परिसर में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 (दिन शुक्रवार) को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण-सह-कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं महिला किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन तथा किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। इससे पूर्व केन्द्र परिसर में उक्त कार्यक्रम का शुभउद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखण्ड कलेर के 20 सूत्री अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि सहित केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक डॉ अनीता कुमारी, सस्य वैज्ञानिक डॉ बिनोद कुमार सिंह, प्रखण्ड कृषि समन्वयक कलेर एवं किसानों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व, किसानों की आर्थिक सहायता एवं कृषि क्षेत्र के विकास में योजना की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें किसानों को मिट्टी की उर्वरता एवं संरक्षण हेतु मिट्टी जांच, हरी खाद का प्रयोग, दलहनी फसल की खेती को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया गया । साथ ही साथ किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मियों में श्री कुंदन कुमार, श्रीमती ज्योति कुमार सिंह, श्री श्याम सुंदर राम, श्री अशोक कुमार दास सहित कृषकों तथा महिला कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में आगंतुकों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्रामर श्री प्रशांत कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया ।
📲Get App