🔥 TRENDING भुवनेश्वर में 12 घंटे की हड़ताल से जनज... રાજકોટ: અમરનગર વિસ્તારમાં શ્વાન પાસે હ... CBI Raids Punjab Over WhatsApp‑Linked... Personal Assistant of Assam Leader Fou... Gohpur, Assam to host Zubeen Garg free... Assam CM Himanta Biswa Sarma Says Woma...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम आयोजित
युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण के साथ कैरियर, वित्तीय एवं डिजिटल मार्गदर्शन
300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में

कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम आयोजित युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण के साथ कैरियर, वित्तीय एवं डिजिटल मार्गदर्शन 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 08:44 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरा सेवा योगदान” के तहत आज लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में कौशल ज्ञान दान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी कौशलों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें बेहतर भविष्य एवं रोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को विषय विशेषज्ञों द्वारा कौशल ज्ञान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सिलाई-कढ़ाई एवं बुनाई, फूड एंड बेवरेज, गेस्ट सर्विस एसोसिएट, बिल्डिंग संबंधी कौशल, ड्रोन ऑपरेटर तथा हेल्थ केयर सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों से संबंधित उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।
कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन, वित्तीय मार्गदर्शन एवं डिजिटल लिटरेसी से संबंधित विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के पश्चात उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, वित्तीय समझ तथा वर्तमान समय में डिजिटल ज्ञान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।
जिला रोजगार अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने युवाओं के साथ अपने अनुभव एवं उपयोगी जानकारी साझा करते हुए उन्हें अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप कौशल विकसित कर रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्री सुनील जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
📲Get App