Crime
कस्टमर केयर के नाम पर खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 51 हजार रुपए
पीड़ित व्यक्ति ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार।
जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक ग्रामीण को अपना निशाना बनाया। ठगों ने पहले बैंक के कस्टमर केयर का झांसा दिया, फिर गूगल से मिले फर्जी नंबरों पर बात कराकर मोबाइल पर कुछ नंबर दबवाए और देखते ही देखते पीड़ित के खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए।
जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के अधकचा गांव के अखिलेश कुमार मौर्या पुत्र कल्पनाथ मौर्या का बचत खाता मीरगंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मीरगंज में भी है।
पीड़ित अखिलेश कुमार मौर्य ने शनिवार को एसपी जौनपुर के यहां प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि बीते 3 नवंबर 2026 को सुबह करीब 3 बजे उनके खाते से पहले 999 रुपये निकाल लिए गए।
पैसा कटने की जानकारी के लिए उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर मोबाइल से संपर्क किया। आरोप है कि वहां से उन्हें सही जानकारी नहीं मिली और गूगल से नंबर लेकर बात करने को कहा गया। पीड़ित अखिलेश कुमार मौर्या ने जब गूगल से मिले नंबर पर बात की तो वहां से उन्हें एक दूसरे नंबर पर बात करने को कहा गया। दूसरे नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को मोबाइल पर कुछ नंबर दबाने को कहा। पीड़ित ने जैसे ही वे नंबर दबाए, उसके खाते से 51,000 रुपये (इक्यावन हजार रुपये) निकाल लिए गए। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए।
पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने खाते से निकाले गए 51 हजार रुपये वापस दिलाने और ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने मांग की है कि ठगों के मोबाइल नंबरों की जांच कराकर उनके खातों को सीज किया जाए, ताकि अन्य लोगों को भी ठगी से बचाया जा सके।
साइबर थाना जौनपुर के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि यदि पुलिस अधीक्षक महोदय के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया है तो मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।