🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र में सोने की डबल डील धोखाधड़... समस्तीपुर में फ़्लिपकार्ट स्टोर लूट मे... लाच प्रकरणात मुख्य अभियंता प्रमोद ओंबा... तीन तस्कर अवैध नशीली टैबलेट्स के साथ ग... चकरभाठा में आत्मानंद स्कूल में फटाखा द... सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाकर रायपुर क...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

कैसरगंज‑जरवल रोड में खाद्य विभाग की छापेमारी, 125 किग्रा दूषित छेना‑रसगुल्ले नष्ट

✍️ रिपोर्टर: Pramod Kumar 🗓 02 नव. 2026, 09:41 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बहराइच के कैसरगंज, जरवल रोड आदि बाजारों में छापेमारी कर 125 किलोग्राम दूषित छेना‑रसगुल्ले नष्ट किए।

बहराइच—आगामी त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसए) ने कैसरगंज, जरवल रोड, रिसिया और गम्भीरवा सहित कई बाजारों में छापेमारी की और लगभग 125 किलोग्राम दूषित छेना‑रसगुल्ले नष्ट कराए।

सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में दो टीमों ने अभियान चलाया। पहली टीम ने जरवल रोड के तूफानी चौराहे पर स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार के फ्रीजर में रखे कई दिन पुराने दूषित छेना‑रसगुल्ले को नष्ट किया और बाद में बाजार में सभी मिठाई की दुकानों को बंद कर दिया।

इसी दौरान कैसरगंज स्थित झगरू स्वीट शॉप से खोया तथा तहसील के निकट स्थित बद्री स्वीट शॉप से दूध की बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। रिसिया बाजार के विनायक इंटरप्राइजेज से छेना‑रसगुल्ले और गुलाब जामुन, गम्भीरवा बाजार के यादव मिष्ठान भंडार से दूध की बर्फी व मिल्क केक तथा सुरेश स्वीट शॉप से पेड़े के नमूने संग्रहित किए गए। शिवनगर में एक प्रतिष्ठान से भी दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।

छापेमारी में सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर, विनय कुमार, अनूप सिंह और प्रीति वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विभाग ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से की जाती है।
📲Get App